“आबकारी विभाग की वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत”

Spread the love

मुंगेली-लोरमी नहर रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा

मुंगेली। मुंगेली-लोरमी नहर रोड पर सोमवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब आबकारी विभाग के लिए हायर की गई एक चारपहिया वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक मुंगेली विकासखंड के बैगाकापा गांव के निवासी थे और एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान नहर रोड स्थित एक तिराहे के पास उनकी बाइक सामने से आ रही वाहन की चपेट में आ गई।

टक्कर के बाद सड़क पर गिरे तीनों युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

इलाज के दौरान अंकित यादव ने तोड़ा दम

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल अंकित यादव की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल दो अन्य युवकों का इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

हादसे के बाद नहर में जा पलटी वाहन

लालपुर थाना पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के बाद आबकारी विभाग के लिए हायर की गई चारपहिया वाहन अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित नहर में जा पलटी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद बैगाकापा गांव में शोक का माहौल है।

  • Related Posts

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love वाड्रफनगर पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद कर आरोपियों को भेजा जेल वाड्रफनगर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की वाड्रफनगर पुलिस चौकी ने वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों…

    Read more

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    Spread the love

    Spread the love नकाबपोश युवकों द्वारा स्कूटर सवारों पर हमले का दावा, पुलिस मामले की जांच में जुटी रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सरोरा इलाके में कथित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश