Bilaspur: बिलासपुर सेंट्रल जेल में खूनी वारदात, सीमेंट स्लैब से कैदी की हत्या, माफी अर्जी खारिज होने के बाद फूटा गुस्सा

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सेंट्रल जेल में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी ने साथी कैदी की सीमेंट स्लैब से सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना जेल परिसर के भीतर हुई, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था और जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

जानकारी के अनुसार, आरोपी बंदी हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। बताया जा रहा है कि उसने हाल ही में अपनी सजा में माफी (रिमिशन) के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसकी अर्जी खारिज कर दी गई। इसके बाद से वह मानसिक तनाव और गुस्से में था। इसी बीच किसी बात को लेकर उसका दूसरे कैदी से विवाद हो गया।

देखते ही देखते आरोपी ने बैरक में रखा सीमेंट का स्लैब उठाया और साथी कैदी के सिर पर लगातार कई वार कर दिए। हमले में कैदी गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। जेल कर्मियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे जेल परिसर की तलाशी ली गई और आरोपी बंदी को अलग बैरक में शिफ्ट कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, जिसमें हत्या की असली वजह, सुरक्षा में हुई चूक और जेल के भीतर सीमेंट स्लैब आरोपी के हाथ कैसे लगा, यह भी शामिल है।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love वाड्रफनगर पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद कर आरोपियों को भेजा जेल वाड्रफनगर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की वाड्रफनगर पुलिस चौकी ने वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों…

    Read more

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    Spread the love

    Spread the love नकाबपोश युवकों द्वारा स्कूटर सवारों पर हमले का दावा, पुलिस मामले की जांच में जुटी रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सरोरा इलाके में कथित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश