Bhilai: भिलाई में लाइसेंस आवासों के रिन्यूअल पर रोक, 10 हजार से ज्यादा परिवारों पर संकट, विधायक देवेंद्र यादव ने आंदोलन का ऐलान

Spread the love

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) टाउनशिप के लाइसेंस आवासों के रिन्यूअल पर रोक लगाए जाने के फैसले का विरोध तेज हो गया है। इस मुद्दे पर भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव ने बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बड़े जनआंदोलन का ऐलान किया है।

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि बीएसपी के इस फैसले से 10 हजार से अधिक परिवारों के सामने आवास का संकट खड़ा हो गया है। कई परिवार वर्षों से लाइसेंस आवासों में रह रहे हैं और अब रिन्यूअल बंद होने तथा नोटिस जारी होने से उनमें भय और असमंजस का माहौल है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीएसपी प्रबंधन आम लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने घोषणा की कि जिन परिवारों को नोटिस मिला है, उनके घर-घर जाकर मुलाकात की जाएगी, उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और उन्हें आंदोलन से जोड़ा जाएगा। जरूरत पड़ने पर बड़े स्तर पर प्रदर्शन कर बीएसपी प्रबंधन के फैसले का विरोध किया जाएगा।

देवेंद्र यादव ने कहा कि किसी भी परिवार को बेघर नहीं होने दिया जाएगा और प्रभावित लोगों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने बीएसपी प्रबंधन से लाइसेंस आवासों के रिन्यूअल पर लगी रोक तत्काल हटाने और सभी प्रभावित परिवारों को राहत देने की मांग की है।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    Spread the love

    Spread the love वीकेंड पार्टियों के प्रचार पर उठे सवाल, प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग रायपुर। राजधानी रायपुर में कथित रूप से आयोजित होने वाली वीकेंड पार्टियों को…

    Read more

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    Spread the love

    Spread the love 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन, कहा- छत्तीसगढ़ की बेटी ने बढ़ाया देश का मान रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की महिलाओं की 53…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश