एनीकट के तेज बहाव में बहा मछुआरा, दो दिन बाद मिला शव

Spread the love

धमतरी में लगातार बारिश बनी जानलेवा, पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर बरामद किया शव

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। जिले के सिहावा थाना क्षेत्र में एनीकट के तेज बहाव में बह जाने से एक मछुआरे की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस और बचाव दल ने दो दिनों तक चले लगातार रेस्क्यू अभियान के बाद मृतक का शव बरामद किया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान घोटगांव निवासी धनंजय तेता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एनीकट के पास मछली पकड़ने गया था, तभी तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तत्काल खोजबीन शुरू की, लेकिन लगातार बारिश और तेज जलधारा के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

लगातार दो दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद आखिरकार पुलिस और बचाव दल ने मृतक का शव बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

प्रशासन ने जारी की चेतावनी

बारिश के चलते जिले की नदियों, नालों और एनीकटों का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी, नालों और एनीकट के पास जाने से बचें तथा तेज बहाव वाले क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं। अधिकारियों ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

  • Related Posts

    प्राचार्य के व्यवहार से नाराज छात्रों ने किया चक्काजाम, कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the love खाने की गुणवत्ता और सुविधाओं की कमी को लेकर एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों का विरोध कोरबा। जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों ने शनिवार सुबह…

    Read more

    रास्ता बंद होने से खेत में कराना पड़ा प्रसव, एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच सकी

    Spread the love

    Spread the love सूरजपुर के धुरिया गांव की घटना, तीन महीने से बंद रास्ते पर कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी अंबिकापुर/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां की मौत का झूठ बोलकर 40 हजार की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    मां की मौत का झूठ बोलकर 40 हजार की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    आधी रात घर में घुसा तेंदुआ, सो रहे युवक पर किया हमला, हालत नाजुक

    आधी रात घर में घुसा तेंदुआ, सो रहे युवक पर किया हमला, हालत नाजुक

    भिलाई में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग से चेन लूट, मां-बेटे निकले आरोपी

    भिलाई में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग से चेन लूट, मां-बेटे निकले आरोपी

    प्राचार्य के व्यवहार से नाराज छात्रों ने किया चक्काजाम, कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन

    प्राचार्य के व्यवहार से नाराज छात्रों ने किया चक्काजाम, कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन

    कश्मीर आतंकी हमले में घायल दूसरे मजदूर भूपेंद्र की भी मौत, छत्तीसगढ़ में शोक