प्रो-एक्टिव पुलिसिंग से कमिश्नरेट पुलिस की बड़ी सफलता, वारदात में प्रयुक्त मोबाइल जब्त
रायपुर। राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की घटना के मुख्य आरोपी को वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी कनवर बाग को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया है। वहीं वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

दुकान जाते समय युवक से की लूट
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी अजीत नाडार ने चौकी रामनगर, थाना गुढ़ियारी में शिकायत दर्ज कराई कि 30 जुलाई 2026 की शाम करीब 6:30 बजे उनका पुत्र घर से दुकान के लिए निकला था। गोपालनगर क्षेत्र पहुंचते ही मोहल्ले का रहने वाला कनवर बाग अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया।

गाली-गलौज और धमकी देकर छीनी नकदी
शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने युवक के साथ अश्लील गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और उसके पास रखी नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कनवर बाग को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया है। वहीं फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।







