प्रेम विवाह के कारण बहिष्कृत महिला को नहीं मिला कंधा, महापौर ने कराया अंतिम संस्कार

Spread the love

अंबिकापुर में इंसानियत की मिसाल, समाज और परिजन नहीं पहुंचे तो महापौर ने निभाई जिम्मेदारी

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक-4 शांतिनगर निवासी 75 वर्षीय सावित्री बाई के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए न परिवार का कोई सदस्य पहुंचा और न ही समाज के लोग। प्रेम विवाह के कारण वर्षों पहले हुए सामाजिक बहिष्कार की वजह से वह जीवनभर अकेली रहीं। सूचना मिलने पर महापौर मंजूषा भगत ने मौके पर पहुंचकर उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर इंसानियत की मिसाल पेश की।

प्रेम विवाह के बाद समाज ने कर दिया था बहिष्कार

जानकारी के अनुसार, सावित्री बाई के पहले पति का कई वर्ष पहले निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने अपनी इच्छा से दूसरे समाज के एक व्यक्ति से प्रेम विवाह कर लिया। इसी बात से नाराज होकर उनके समाज ने उनका बहिष्कार कर दिया। समय के साथ मायके पक्ष ने भी उनसे संबंध तोड़ लिए, जिससे वह पूरी तरह अकेली पड़ गईं।

न निधन पर पहुंचे परिजन, न समाज के लोग

महिला की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के लिए कोई भी परिजन या समाज का व्यक्ति सामने नहीं आया। लंबे समय तक शव घर में ही पड़ा रहा। घटना की जानकारी मिलने पर महापौर मंजूषा भगत स्वयं मौके पर पहुंचीं और अंतिम संस्कार की पूरी व्यवस्था करवाई।

घटना ने सामाजिक संवेदनाओं पर उठाए सवाल

यह घटना समाज में सामाजिक बहिष्कार और मानवीय संवेदनाओं को लेकर कई सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन किसी व्यक्ति के निधन के बाद भी उससे मुंह मोड़ लेना समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। वहीं, महापौर की पहल की लोगों ने सराहना करते हुए इसे मानवता का उदाहरण बताया।

  • Related Posts

    प्राचार्य के व्यवहार से नाराज छात्रों ने किया चक्काजाम, कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the love खाने की गुणवत्ता और सुविधाओं की कमी को लेकर एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों का विरोध कोरबा। जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों ने शनिवार सुबह…

    Read more

    रास्ता बंद होने से खेत में कराना पड़ा प्रसव, एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच सकी

    Spread the love

    Spread the love सूरजपुर के धुरिया गांव की घटना, तीन महीने से बंद रास्ते पर कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी अंबिकापुर/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां की मौत का झूठ बोलकर 40 हजार की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    मां की मौत का झूठ बोलकर 40 हजार की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    आधी रात घर में घुसा तेंदुआ, सो रहे युवक पर किया हमला, हालत नाजुक

    आधी रात घर में घुसा तेंदुआ, सो रहे युवक पर किया हमला, हालत नाजुक

    भिलाई में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग से चेन लूट, मां-बेटे निकले आरोपी

    भिलाई में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग से चेन लूट, मां-बेटे निकले आरोपी

    प्राचार्य के व्यवहार से नाराज छात्रों ने किया चक्काजाम, कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन

    प्राचार्य के व्यवहार से नाराज छात्रों ने किया चक्काजाम, कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन

    कश्मीर आतंकी हमले में घायल दूसरे मजदूर भूपेंद्र की भी मौत, छत्तीसगढ़ में शोक