आधी रात घर में घुसा तेंदुआ, सो रहे युवक पर किया हमला, हालत नाजुक

Spread the love

धमतरी के कर्राघाटी गांव में दहशत, घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम कर्राघाटी में शनिवार तड़के एक तेंदुआ घर में घुस गया और सो रहे युवक पर हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घायल युवक का सिविल अस्पताल नगरी में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के करीब 2 बजे तेंदुआ अचानक धरम नेताम (33 वर्ष), पिता बहादुर नेताम के घर में घुस आया। उस समय धरम घर के अंदर सो रहे थे। तेंदुए ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह तेंदुए को वहां से भगाया। इसके बाद घायल धरम नेताम को तत्काल सिविल अस्पताल नगरी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

ग्रामीणों में भय, वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग

घटना के बाद कर्राघाटी और आसपास के गांवों में लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने, तेंदुए की निगरानी करने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। वहीं, वन विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

  • Related Posts

    मां की मौत का झूठ बोलकर 40 हजार की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love भावनाओं से खेलकर कराया ऑनलाइन ट्रांसफर, तकनीकी जांच से पुलिस ने दबोचा कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया…

    Read more

    भिलाई में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग से चेन लूट, मां-बेटे निकले आरोपी

    Spread the love

    Spread the love बातों में उलझाकर ढाई लाख की सोने की चेन झपटी, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार भिलाई। भिलाई में मॉर्निंग वॉक पर निकली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां की मौत का झूठ बोलकर 40 हजार की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    मां की मौत का झूठ बोलकर 40 हजार की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    आधी रात घर में घुसा तेंदुआ, सो रहे युवक पर किया हमला, हालत नाजुक

    आधी रात घर में घुसा तेंदुआ, सो रहे युवक पर किया हमला, हालत नाजुक

    भिलाई में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग से चेन लूट, मां-बेटे निकले आरोपी

    भिलाई में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग से चेन लूट, मां-बेटे निकले आरोपी

    प्राचार्य के व्यवहार से नाराज छात्रों ने किया चक्काजाम, कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन

    प्राचार्य के व्यवहार से नाराज छात्रों ने किया चक्काजाम, कार्रवाई के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन

    कश्मीर आतंकी हमले में घायल दूसरे मजदूर भूपेंद्र की भी मौत, छत्तीसगढ़ में शोक

    कश्मीर आतंकी हमले में घायल दूसरे मजदूर भूपेंद्र की भी मौत, छत्तीसगढ़ में शोक

    रास्ता बंद होने से खेत में कराना पड़ा प्रसव, एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच सकी

    रास्ता बंद होने से खेत में कराना पड़ा प्रसव, एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच सकी