कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: पुरुष F57 शॉट पुट में भारत का दमदार प्रदर्शन, सोमन राणा ने जीता स्वर्ण

Spread the love

शुभम जुयाल ने रजत पदक किया अपने नाम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

नई दिल्ली/रायपुर। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। पुरुष F57 शॉट पुट स्पर्धा में भारत ने स्वर्ण और रजत दोनों पदक अपने नाम कर देश का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ग्लासगो में एक बार फिर भारतीय तिरंगा गर्व से लहराया है। उन्होंने स्वर्ण पदक विजेता सोमन राणा और रजत पदक विजेता शुभम जुयाल की उपलब्धि को पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है कि वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सफलता देश के युवाओं और उभरते खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि देश को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है और आने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी वे भारत का नाम रोशन करते रहेंगे।

  • Related Posts

    कश्मीर आतंकी हमले में घायल दूसरे मजदूर भूपेंद्र की भी मौत, छत्तीसगढ़ में शोक

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार के रहने वाले थे भूपेंद्र, कुलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन तेज रायपुर/कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकी हमले में घायल छत्तीसगढ़…

    Read more

    कॉमनवेल्थ 2026: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, यशवीर सिंह के नाम ब्रॉन्ज

    Spread the love

    Spread the love जेवलिन थ्रो में भारत का शानदार प्रदर्शन, श्रीलंका के रुमेश तरंगा पथिरागे ने जीता गोल्ड ग्लास्गो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए जेवलिन थ्रो स्पर्धा यादगार…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजयुमो भाठागांव मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल से की मुलाकात

    भाजयुमो भाठागांव मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल से की मुलाकात

    आईपीएस रतनलाल डांगी मामले में पीड़िता पहुंची हाईकोर्ट, आईएएस अधिकारी से जांच कराने की मांग

    आईपीएस रतनलाल डांगी मामले में पीड़िता पहुंची हाईकोर्ट, आईएएस अधिकारी से जांच कराने की मांग

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: पुरुष F57 शॉट पुट में भारत का दमदार प्रदर्शन, सोमन राणा ने जीता स्वर्ण

    कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: पुरुष F57 शॉट पुट में भारत का दमदार प्रदर्शन, सोमन राणा ने जीता स्वर्ण

    दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता: 200 गुम मोबाइल बरामद, 60 लाख की संपत्ति मालिकों को लौटाई

    दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता: 200 गुम मोबाइल बरामद, 60 लाख की संपत्ति मालिकों को लौटाई

    मां की मौत का झूठ बोलकर 40 हजार की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    मां की मौत का झूठ बोलकर 40 हजार की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

    आधी रात घर में घुसा तेंदुआ, सो रहे युवक पर किया हमला, हालत नाजुक

    आधी रात घर में घुसा तेंदुआ, सो रहे युवक पर किया हमला, हालत नाजुक