Raigarh: साप्ताहिक बाजारों में सक्रिय झपटमार गिरोह का भंडाफोड़, 5 महिलाएं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

सेवानिवृत्त शिक्षिका की सोने की चैन झपटने के बाद पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

रायगढ़। जिले के लैलूंगा क्षेत्र में साप्ताहिक बाजारों और मेलों में महिलाओं व ग्रामीणों को निशाना बनाकर झपटमारी और पाकेटमारी करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच महिलाओं और एक पुरुष समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चैन, घटना में प्रयुक्त वाहन और मोबाइल फोन सहित करीब 7 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।

बाजार में झपटी गई थी सेवानिवृत्त शिक्षिका की चैन

पुलिस के अनुसार, वार्ड क्रमांक 4 इमलीपारा लैलूंगा निवासी 67 वर्षीय मरियम टोप्पो, जो सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं, ने थाना लैलूंगा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 13 जून 2026 को वह अपने पति के साथ लैलूंगा साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने गई थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले में पहनी करीब एक तोला वजनी सोने की चैन झपट ली और फरार होने का प्रयास किया।

घटना के बाद पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें कुछ महिलाएं संदिग्ध अवस्था में दिखाई दीं, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

महिला आरक्षक की सतर्कता से पकड़ी गई पहली आरोपी

घटना की जानकारी मिलते ही महिला आरक्षक पूनम साहू ने ग्रामीणों की मदद से बाजार में मौजूद एक संदिग्ध महिला मंगरीता गिरी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी दीपक गिरी को भी हिरासत में लिया।

दोनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरे गिरोह का खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि आरोपी अपने परिवार की पांच महिला सदस्यों के साथ इको वाहन क्रमांक CG 30 J 8035 से बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र से लैलूंगा पहुंचे थे।

संगठित तरीके से करते थे वारदात

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह साप्ताहिक बाजारों, मेलों और भीड़भाड़ वाले आयोजनों में पहुंचकर महिलाओं और ग्रामीणों को निशाना बनाता था। गिरोह की महिला सदस्य भीड़ में घुसकर लोगों का ध्यान भटकाती थीं, जबकि अन्य सदस्य झपटमारी और पाकेटमारी की वारदात को अंजाम देते थे।

7 लाख रुपये की संपत्ति बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी में लूटी गई सोने की चैन, घटना में इस्तेमाल किया गया वाहन, मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया है। बरामद संपत्ति की कुल कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य जिलों में हुई इसी प्रकार की वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही गिरोह के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    Spread the love

    Spread the love केवल वरिष्ठता के आधार पर उच्च पद का प्रभार मांगने का अधिकार नहीं, गरियाबंद DEO नियुक्ति मामला बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और विकासखंड शिक्षा…

    Read more

    दूसरी शादी से जन्मा बेटा भी अनुकंपा नियुक्ति का हकदार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the love दो दावेदार होने पर उम्र में बड़े बेटे को मिलेगी पहली प्राथमिकता बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा