Raipur: छत्तीसगढ़ी रैप जगत को बड़ा झटका, रैपर एप्पी राजा का निधन

Spread the love

लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे लोकप्रिय कलाकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ी संगीत जगत के लिए सोमवार का दिन बेहद दुखद रहा। प्रदेश के लोकप्रिय रैपर चेतन चांडक उर्फ एप्पी राजा का रायपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन की खबर सामने आते ही संगीत प्रेमियों, कलाकारों और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई।एप्पी राजा ने अपनी अनूठी शैली और छत्तीसगढ़ी रैप को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके गानों ने युवाओं के बीच खास लोकप्रियता हासिल की और उन्हें प्रदेश के चर्चित रैप कलाकारों में शामिल कर दिया।

संघर्षों से भरा रहा जीवन का सफर

रैपर एप्पी राजा का जन्म वर्ष 1994 में नवागढ़ में हुआ था। उनके माता-पिता मूल रूप से राजस्थान के जैसलमेर जिले के निवासी थे, जो बाद में रोजगार की तलाश में छत्तीसगढ़ आकर बस गए। परिवार ने पहले बेमेतरा और फिर नवागढ़ में अपना ठिकाना बनाया।एप्पी राजा ने अपने बचपन के शुरुआती वर्ष दुर्ग में बिताए। वर्ष 2002 के आसपास उनका परिवार कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में जाकर बस गया, जहां उन्होंने अपनी आगे की शिक्षा पूरी की। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और रोजाना भानुप्रतापपुर से कांकेर तक सफर कर स्कूल जाते थे।

सातवीं कक्षा में लिखा था पहला रैप

कांकेर के एक निजी स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही एप्पी राजा की रचनात्मक प्रतिभा सामने आने लगी थी। उन्होंने सातवीं कक्षा में अपना पहला रैप लिखा था। यहीं से संगीत और रैप के प्रति उनका जुनून बढ़ता गया और उन्होंने इस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने का सपना देखा।

पारिवारिक संकट के बीच छोड़ी पढ़ाई

जीवन के संघर्षों ने एप्पी राजा की राह आसान नहीं रहने दी। 11वीं कक्षा के दौरान उनके पिता को हार्ट अटैक आया, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति गंभीर हो गई। बढ़ती जिम्मेदारियों के चलते उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी।परिवार की मदद के लिए उन्होंने गुजरात के सूरत में काम किया और बाद में भिलाई लौटकर मोबाइल रिपेयरिंग का कार्य शुरू किया। इसके बाद वे पंजाब भी गए, जहां रोजगार के साथ-साथ उन्होंने अपने संगीत के सपनों को भी जीवित रखा।

छत्तीसगढ़ी रैप को दी नई पहचान

कड़ी मेहनत और संघर्ष के बल पर एप्पी राजा ने छत्तीसगढ़ी रैप संगीत में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके गीतों और रैप शैली को युवाओं ने खूब पसंद किया। खासकर उनके लोकप्रिय गानों ने उन्हें घर-घर तक पहुंचाया और वे प्रदेश के सबसे चर्चित रैप कलाकारों में शामिल हो गए।उनके निधन से छत्तीसगढ़ी संगीत जगत ने एक प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है। सोशल मीडिया पर प्रशंसक और कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं तथा उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

  • Related Posts

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the love दोनों क्षेत्रों में मलेरिया जांच अभियान के दौरान रिपोर्ट आई थी निगेटिव, सतर्कता बरतने की अपील रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में मलेरिया से संबंधित दो बच्चों…

    Read more

    रायपुर एयरपोर्ट पर दिखा भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर, विशाल विमान को देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    Spread the love

    Spread the love देश के सबसे शक्तिशाली सैन्य परिवहन विमानों में शामिल C-17 ने खींचा लोगों का ध्यान रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना का विशाल…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश