साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

Spread the love

यूपीआई से किया भुगतान, बैंक ने रकम फ्रीज की तो खुला फर्जीवाड़ा; ज्वेलर्स को लाखों का नुकसान

रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए सोने के सिक्के खरीदकर ज्वेलर्स से धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने टिकरापारा क्षेत्र की दो ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाते हुए साइबर ठगी से जुड़े बैंक खातों और यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर लाखों रुपये के सोने के सिक्के खरीद लिए। बाद में बैंक द्वारा संबंधित लेन-देन को साइबर फ्रॉड से जुड़ा बताते हुए राशि फ्रीज किए जाने पर व्यापारियों को ठगी का पता चला।

12 ग्राम सोने के सिक्के बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 ग्राम वजन के सोने के सिक्के बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹1.80 लाख बताई जा रही है। मामले की जांच अभी जारी है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रॉबिन्सन गुरिया के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और टिकरापारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

ओम शांति ज्वेलर्स को बनाया पहला निशाना

पुलिस के अनुसार, पहला मामला संतोषी नगर मेन रोड स्थित ओम शांति ज्वेलर्स का है। दुकान संचालक ऋषभ शर्मा ने शिकायत में बताया कि 18 जुलाई 2026 को दो युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। एक युवक दुकान के अंदर गया, जबकि दूसरा बाहर निगरानी करता रहा।

दुकान के अंदर आए युवक ने 7 ग्राम का सोने का सिक्का खरीदने की इच्छा जताई। एकल 7 ग्राम का सिक्का उपलब्ध नहीं होने पर उसे 1-1 ग्राम के सात सोने के सिक्के दिए गए, जिनकी कुल कीमत ₹99,900 थी। आरोपी ने JAGDAMBA TC नामक यूपीआई आईडी से भुगतान किया और सिक्के लेकर चला गया।

बैंक की सूचना से खुली ठगी

करीब दो दिन बाद बैंक ने व्यापारी को सूचित किया कि संबंधित भुगतान साइबर ठगी से जुड़ा है और लेन-देन की राशि फ्रीज कर दी गई है। इसके बाद व्यापारी को करीब ₹99,900 की धोखाधड़ी का पता चला और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने इसी तरह अन्य ज्वेलरी दुकानों को भी निशाना बनाया था। साइबर ठगी से प्राप्त रकम को सोने के रूप में बदलकर ठिकाने लगाने की साजिश रची गई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने के सिक्के बरामद कर लिए हैं। मामले में साइबर ठगी के नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा