अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का सख्त शिकंजा
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की खरीदी-बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी अभियान के अंतर्गत 14 जून 2026 को थाना कोतवाली एवं थाना खरसिया पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध कच्ची महुआ शराब के कारोबार में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 22 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त थे और क्षेत्र में इसकी बिक्री कर रहे थे। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और किसी भी हालत में ऐसे गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।








