Chhattisgarh: बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध उगाही करने वाला हिस्ट्रीशीटर सत्या घृतलहरे गिरफ्तार

Spread the love

क्रेशर संचालकों और ट्रक चालकों से वसूली, विरोध करने वालों को देता था धमकी; कई साथी अब भी फरार

बिल्हा पुलिस ने क्षेत्र में अवैध उगाही और दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश सत्यप्रकाश उर्फ सत्या घृतलहरे को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर क्रेशर संचालकों, ट्रक चालकों और स्थानीय लोगों से अवैध वसूली करने, शराब के लिए पैसे मांगने तथा विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप हैं।

पुलिस के अनुसार, सत्यप्रकाश उर्फ सत्या घृतलहरे अपने साथियों के साथ ग्राम पंचायत के सामने टेंट लगाकर वाहनों को रोकता था और कथित रूप से ‘रॉयल्टी चेक’ के नाम पर अवैध वसूली करता था। आरोपी लोगों को यह कहकर डराता-धमकाता था कि “शासन-प्रशासन उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता”, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था।

चकरभाठा और बिल्हा क्षेत्र में फैला रखी थी दहशत

जानकारी के मुताबिक आरोपी चकरभाठा और बिल्हा इलाके में अपने गिरोह के साथ सक्रिय था। वह ट्रक चालकों और कारोबारियों को निशाना बनाकर उनसे रकम वसूलता था। उसके आतंक से कई लोग शिकायत करने से भी कतराते थे।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

बिल्हा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सिरगिट्टी क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से टेंट और कुर्सियां भी जब्त की हैं, जिनका इस्तेमाल कथित रूप से अवैध वसूली के लिए किया जा रहा था।

फरार साथियों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी के अन्य साथी दिलेश घृतलहरे, सोना कोसले, नारायण रात्रे और सुनील अनंत सहित कई लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान जारी रहेगा।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा