रेट कारोबार विवाद में पूर्व जनपद अध्यक्ष की जिंदा जलाकर हत्या, दो साथियों की भी मौत
-कोरिया जिले के नौगई गांव में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मामले में फरार चल रहे 4 आरोपियों ने आज पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि 1 आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार इस मामले में कुल 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। घटना के दिन ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। अब 4 और आरोपियों के सरेंडर के बाद जांच में तेजी आने की उम्मीद है।
यह पूरी वारदात 16 जून की रात कटगोड़ी क्षेत्र में रेट कारोबार से जुड़े विवाद के चलते हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि पूर्व जनपद अध्यक्ष Lalla Singh को उनकी कार में जिंदा जला दिया गया।
इस दर्दनाक घटना में उनके दो घायल साथियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक की मौत Ambikapur में और दूसरे की Bilaspur में कुछ घंटों बाद हो गई, जिससे यह मामला ट्रिपल मर्डर में बदल गया।पुलिस अब फरार 1 अन्य आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और पूरे मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।








