राष्ट्रपति मुर्मु आज 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगी, राष्ट्रपति भवन में होगा भव्य समारोह

Spread the love

पूर्व मंत्री शिबू सोरेन, अभिनेता ममूटी और गायिका अलका याग्निक सहित कई हस्तियां होंगी सम्मानित

दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘सिविल इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2’ के दौरान वर्ष 2026 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस समारोह में देश की विभिन्न क्षेत्रों की 65 प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

इन पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन, टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज, प्रसिद्ध अभिनेता ममूटी और मशहूर गायिका अलका याग्निक जैसे नाम शामिल हैं, जिन्हें उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

तीन श्रेणियों में दिए जाएंगे पद्म पुरस्कार

इस बार कुल 65 पद्म पुरस्कारों में दो पद्म विभूषण, सात पद्म भूषण और 56 पद्म श्री शामिल हैं। इससे पहले 25 मई को हुए पहले नागरिक सम्मान समारोह में भी 65 पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए थे, जिनमें विभिन्न श्रेणियों की प्रमुख हस्तियां शामिल थीं।

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान में शुमार हैं पद्म पुरस्कार

पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं, जिन्हें कला, समाज सेवा, जन-कार्य, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है।

‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, ‘पद्म भूषण’ उच्च स्तरीय विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म श्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

गणमान्य हस्तियां रहेंगी उपस्थित

इस समारोह में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ मंत्री और गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

  • Related Posts

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    Spread the love

    Spread the love ईडी ने ओमान से भारत लाने के लिए बढ़ाए कदम, हाई कमीशन को भेजे गए सभी जरूरी दस्तावेज रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के कथित मास्टरमाइंड…

    Read more

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    Spread the love

    Spread the love यूपीआई से किया भुगतान, बैंक ने रकम फ्रीज की तो खुला फर्जीवाड़ा; ज्वेलर्स को लाखों का नुकसान रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी की रकम को ठिकाने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश