Dhamtari: ससुराल के पास युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पत्नी के साथ लौटने से इनकार के बाद उठाया आत्मघाती कदम

Spread the love

घरेलू विवाद के चलते मायके में रह रही थी पत्नी

धमतरी। जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी को वापस घर ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा था, लेकिन पत्नी के साथ लौटने से इनकार करने के बाद उसने यह कदम उठा लिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचा था युवक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दीपेश कुमार पटेल (35 वर्ष) निवासी मुरकी गांव, जिला महासमुंद के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण 14 जून को उसकी पत्नी नाराज होकर अपने मायके मेघा गांव चली गई थी।

इसके बाद 20 जून को दीपेश अपनी पत्नी को मनाने और वापस घर ले जाने के उद्देश्य से ससुराल पहुंचा। दोनों के बीच बातचीत भी हुई, लेकिन पत्नी ने उसके साथ वापस जाने से स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया।

ससुराल के पास पान ठेले के बाहर लगाई फांसी

बताया जा रहा है कि पत्नी के इनकार से आहत दीपेश ने ससुराल के पास स्थित एक पान ठेले के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। युवक की मौत से गांव में मातम का माहौल बन गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने पर मगरलोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा