Chhattisgarh: छुईखदान में लूट और मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, 300 रुपये और चाकूनुमा हथियार बरामद

Spread the love

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर हमला, पुलिस ने घंटों में सुलझाया मामला

छुईखदान। छुईखदान थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक से मारपीट और लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी राहुल कुम्भकार सहित दो विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई 300 रुपये की नगदी और घटना में प्रयुक्त चाकूनुमा लोहे की वस्तु बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी शत्रुहन यादव (40 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03 जमातपारा, थाना छुईखदान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 21 जून 2026 को शराब भट्ठी छुईखदान के पास मौजूद था। इसी दौरान आरोपी राहुल कुम्भकार और दो अन्य बालकों ने उससे शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर तीनों ने एक राय होकर उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट के दौरान आरोपियों ने धारदार चाकूनुमा लोहे की वस्तु से प्रार्थी के बाएं हाथ पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी पैंट की जेब से 300 रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए।

घटना की शिकायत पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 224/2026 दर्ज कर धारा 118(1), 119(1), 304(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई।टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित स्थानों पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा