Raigarh: रायगढ़ में अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, महिला गिरफ्तार

Spread the love

घर के पीछे चल रही थी अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़

रायगढ़। रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सियारपाली में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला घर के पीछे से अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री कर रही थी।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा को सूचना मिली थी कि ग्राम सियारपाली निवासी राजकुमारी चौहान अपने घर के पीछे महुआ शराब रखकर बिक्री कर रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल गांव में घेराबंदी कर दबिश दी।

मौके पर पुलिस ने एक महिला को पकड़कर पूछताछ की, जिसने अपना नाम राजकुमारी चौहान पति रतन चौहान, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम सियारपाली, थाना चक्रधरनगर बताया। पूछताछ में महिला ने घर के पीछे बिक्री के लिए महुआ शराब रखने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने उसके कब्जे से 20 लीटर क्षमता वाले डिब्बे में भरी हुई करीब 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 हजार रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई गवाहों के समक्ष की गई और शराब को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

आरोपी महिला के खिलाफ चक्रधरनगर थाना में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा