डायल 112 टीम पर हमले के 8 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

Spread the love

सड़क हादसे के बाद हुए बवाल और हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों पर कई धाराओं में केस दर्ज

सूरजपुर। Surajpur जिले में डायल 112 टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद प्रतापपुर पुलिस ने सभी आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला, जहां आरोपियों ने “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है” के नारे लगाते नजर आए।

जानकारी के अनुसार यह घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर की है, जहां बीते दिनों हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी थी और इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी।

इसी दौरान सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 टीम पर कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया था। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें आरोपी डायल 112 के आरक्षक और चालक के साथ मारपीट करते नजर आए।

पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 132, 221, 121(1), 191(2) और 190 के तहत अपराध दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर में जुलूस निकाला गया।

वहीं आगजनी के मामले में बीएनएस की धारा 324(5) के तहत मुकेश उर्फ सीजय पैंकरा और दिपेश पैंकरा के खिलाफ भी अलग से मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love वाड्रफनगर पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद कर आरोपियों को भेजा जेल वाड्रफनगर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की वाड्रफनगर पुलिस चौकी ने वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों…

    Read more

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    Spread the love

    Spread the love नकाबपोश युवकों द्वारा स्कूटर सवारों पर हमले का दावा, पुलिस मामले की जांच में जुटी रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सरोरा इलाके में कथित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश