“कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने नगरपालिका सारंगढ़ के विकास कार्यों की की समीक्षा”

Spread the love

सेन्ट्रल लाइब्रेरी, तालाब विकास और इंडोर स्टेडियम पर दिए अहम निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में नगरपालिका सारंगढ़ के विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में शहर के प्रमुख निर्माण और विकास परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

सेन्ट्रल लाइब्रेरी और इंडोर स्टेडियम पर फोकस

समीक्षा बैठक में सारंगढ़ में प्रस्तावित सेन्ट्रल लाइब्रेरी निर्माण, इंडोर स्टेडियम के लिए भूमि समतलीकरण सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने इन परियोजनाओं को समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

तालाबों के विकास और स्वच्छता पर विशेष जोर

बैठक में मुड़ा तालाब, लोहारीन डबरी, तुर्की तालाब, तिवारी तालाब और नया तालाब के विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने शहर में साफ-सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने तथा जल संरचनाओं के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा।

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए उपयुक्त स्थान चयन के निर्देश

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के लिए आबादी क्षेत्र से दूर उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए, ताकि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

अधिकारियों और ठेकेदारों को दिए निर्देश

बैठक में डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, एसडीएम वर्षा बंसल, लोक निर्माण विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ, सीएमओ ज्ञान पुंज कुलमित्र सहित ठेकेदार उपस्थित रहे। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन ठेकेदारों को कार्य सौंपा गया है, वही तय मानकों के अनुसार काम का निष्पादन सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा