नक्सलियों के डंप से भारी हथियार और 24 लाख रुपये नकद बरामद, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता

Spread the love

नारायणपुर में सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी कार्रवाई

नारायणपुर। नक्सलवाद के कमजोर पड़ने के बाद अब उनके द्वारा जंगलों में छिपाए गए हथियार और नकदी की बरामदगी में सुरक्षाबल लगातार सफलताएं हासिल कर रहे हैं। इसी क्रम में एक बड़े सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को दो अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में हथियार और नकदी मिली है।

टेकला जंगल से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान टेकला जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियारों का बड़ा डंप बरामद किया। इसमें इंसास राइफल, एसएलआर, .303 राइफल सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री शामिल है।

सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को नक्सली नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

तोयामेटा जंगल से 24 लाख रुपये नकद मिले

इसी अभियान के तहत छोटेडोंगर के तोयामेटा जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में भी बड़ी बरामदगी हुई। यहां नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 24 लाख रुपये नकद सुरक्षा बलों ने बरामद किए हैं।

नक्सली नेटवर्क पर लगातार दबाव

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस तरह की बरामदगी से नक्सलियों के वित्तीय और हथियार नेटवर्क को बड़ा झटका लग रहा है। इलाके में सर्च ऑपरेशन आगे भी जारी रहने की संभावना है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा