Bilaspur में स्वच्छता टीम से अभद्रता का मामला: पार्षद के देवर पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज

Spread the love

सिंगल यूज प्लास्टिक जांच के दौरान भड़के आरोपित, निगमकर्मी ने ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ दर्ज कराई शिकायत

बिलासपुर। नगर निगम की स्वच्छता टीम के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक (पॉलीथिन) के खिलाफ कार्रवाई के दौरान टीम के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया गया। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है, जहां शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच के दौरान डेयरी दुकान से मिला प्रतिबंधित प्लास्टिक

जानकारी के अनुसार, नगर निगम की स्वच्छता पेट्रोलिंग टीम शहर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चला रही थी। शुक्रवार को टीम सिरगिट्टी क्षेत्र में दुकानों की जांच के लिए पहुंची थी।

दोपहर करीब 12:50 बजे टीम यदुनंदन नगर, तिफरा स्थित अपना मार्ट के पास एक डेयरी दुकान पर जांच के लिए पहुंची। इस दौरान दुकान से लगभग 5 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई शुरू की गई।

फोन पर बातचीत के दौरान भड़का विवाद, दी धमकी का आरोप

जांच के दौरान दुकानदार ने स्वच्छता एसआई पवन चौहान की बात वार्ड क्रमांक-6 की पार्षद सीमा संजय सिंह के देवर मुन्ना सिंह से फोन पर कराई। आरोप है कि बातचीत के दौरान मुन्ना सिंह भड़क गए और जुर्माना देने से इनकार करते हुए नगर निगम कर्मचारी के साथ गाली-गलौज की।

इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि उन्होंने कार्रवाई करने पर धमकी दी।

ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ थाने पहुंची टीम, FIR दर्ज

घटना के बाद स्वच्छता टीम ने पूरी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ सिरगिट्टी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुन्ना सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    Spread the love

    Spread the love ईडी ने ओमान से भारत लाने के लिए बढ़ाए कदम, हाई कमीशन को भेजे गए सभी जरूरी दस्तावेज रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के कथित मास्टरमाइंड…

    Read more

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    Spread the love

    Spread the love यूपीआई से किया भुगतान, बैंक ने रकम फ्रीज की तो खुला फर्जीवाड़ा; ज्वेलर्स को लाखों का नुकसान रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी की रकम को ठिकाने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश