सशक्त ऐप से वाहन चोरों तक पहुंची सरकंडा पुलिस, दो शातिर गिरफ्तार

Spread the love

चोरी की पांच दोपहिया वाहन बरामद, आरोपियों को भेजा गया जेल

बिलासपुर। सरकंडा थाना पुलिस ने बिलासपुर पुलिस के आधुनिक ‘सशक्त’ मोबाइल ऐप की मदद से वाहन चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

घर के बाहर से चोरी हुई थी एक्टिवा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 जून 2026 को विवेकानंद नगर मोपका निवासी कमलेश चंद्राकर ने सरकंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि 13 जून की रात उनकी एक्टिवा स्कूटी (सीजी 10 बीएन 1325) घर के बाहर से अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चला अभियान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य एवं मोपका चौकी प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

सशक्त ऐप ने खोला चोरी का राज

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध सुजल दर्वे उर्फ रिंकू के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन का विवरण ‘सशक्त ऐप’ में जांचा। जांच में वाहन चोरी का निकला, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में कबूला अपराध

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने वाहन चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की पांच दोपहिया वाहन बरामद कीं। बरामद वाहनों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

तकनीक के सहारे मिली बड़ी सफलता

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘सशक्त ऐप’ अपराध नियंत्रण और चोरी के वाहनों की पहचान में काफी प्रभावी साबित हो रहा है। इसी तकनीकी सहायता के चलते आरोपियों तक पहुंचना संभव हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा