रायपुर में सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ₹42 लाख की संपत्ति फ्रीज

Spread the love

आदतन तस्कर मुकेश बनिया पर आर्थिक शिकंजा

रायपुर। शासन एवं पुलिस मुख्यालय की मंशानुरूप पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा “सूखे नशे के विरुद्ध अभियान” के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बहुआयामी और प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इस अभियान के अंतर्गत न केवल एनडीपीएस मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी और मादक पदार्थों की बरामदगी की जा रही है, बल्कि अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों की वित्तीय जांच कर उनके आर्थिक नेटवर्क को भी ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में डीसीपी सेंट्रल जोन आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता एवं एडिशनल डीसीपी सेंट्रल तारकेश्वर पटेल के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आदतन मादक पदार्थ तस्कर मुकेश उर्फ “मुकेश बनिया” के खिलाफ की गई वित्तीय जांच में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। जांच के दौरान आरोपी एवं उससे जुड़े व्यक्तियों के नाम पर स्थित लगभग ₹42 लाख मूल्य की संपत्तियों पर SAFEMA सक्षम प्राधिकारी, मुंबई द्वारा फ्रीजिंग ऑर्डर की पुष्टि की गई है।

31 मामलों में दर्ज है आपराधिक रिकॉर्ड, गांजा और हथियार भी बरामद

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुकेश बनिया रायपुर शहर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार का सक्रिय और आदतन आरोपी रहा है। उसके खिलाफ अब तक 31 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, हत्या, बलवा, मारपीट और गुंडागर्दी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

दिनांक 26 फरवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान उसके कब्जे से लगभग 6.119 किलोग्राम गांजा, एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, 2400 नग अल्प्राजोलम की नशीली गोलियां एवं अन्य सामग्री बरामद की गई थी।

इसके पूर्व भी आरोपी द्वारा संचालित हाई-टेक गांजा हाइडआउट का पुलिस ने पर्दाफाश किया था, जिससे उसके संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ था।

यह कार्रवाई नशे के कारोबार पर आर्थिक प्रहार की दिशा में पुलिस की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

  • Related Posts

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    Spread the love

    Spread the love ईडी ने ओमान से भारत लाने के लिए बढ़ाए कदम, हाई कमीशन को भेजे गए सभी जरूरी दस्तावेज रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के कथित मास्टरमाइंड…

    Read more

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    Spread the love

    Spread the love यूपीआई से किया भुगतान, बैंक ने रकम फ्रीज की तो खुला फर्जीवाड़ा; ज्वेलर्स को लाखों का नुकसान रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी की रकम को ठिकाने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश