Korba: ट्रेलर के पहियों के नीचे आने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत

Spread the love

बालको थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर हादसा, वाहन रोकने के प्रयास में फिसला पैर

कोरबा। बालको थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रेलर ड्राइवर की पहियों के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर बालको पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मानिकपुर खदान से बालको प्लांट पहुंचा था ट्रेलर

पुलिस के अनुसार ट्रेलर क्रमांक CG 12 AW 2243 मानिकपुर खदान से कोयला लेकर बालको प्लांट पहुंचा था। दोपहर करीब 1 बजे चालक संतोष कुमार खैरवार (47), निवासी कोरबा, ने रिंग रोड स्थित शर्मा पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर खड़ा कर नीचे उतरा।

अचानक आगे बढ़ा ट्रेलर, रोकने में हुआ हादसा

इसी दौरान ट्रेलर अचानक बिना चालक के आगे बढ़ने लगा। वाहन को चलता देख चालक उसे रोकने के लिए दौड़ा, लेकिन जल्दबाजी में उसका पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर सीधे ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया—ब्रेक फेल होने की आशंका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने ट्रेलर को रोकने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वाहन पर नियंत्रण नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि ब्रेक नहीं लगने और सड़क पर फिसलन के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा