हिंसा के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, घटना के बाद से था फरार

Spread the love

तमनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत मिली सफलता

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत तमनार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने CHP चौक लिबरा हिंसा प्रकरण के मुख्य आरोपी राजेश मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

आरोपी पुलिस पर प्राणघातक हमला, लूटपाट, आगजनी, बलवा तथा शासकीय कार्य में बाधा जैसे गंभीर अपराधों में नामजद था और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

जनसुनवाई विरोध से शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार गारे पेलमा सेक्टर-01 कोयला परियोजना की जनसुनवाई के विरोध में दिसंबर 2025 से लिबरा स्थित CHP चौक पर प्रभावित गांवों के लोगों द्वारा धरना-प्रदर्शन और आर्थिक नाकेबंदी की जा रही थी। इस दौरान प्रशासन और पुलिस द्वारा लगातार शांति बनाए रखने की अपील की जा रही थी।

अचानक भड़की हिंसा

27 दिसंबर 2025 को कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया। आरोप है कि राजेश मरकाम, रूपेश पटेल, संदीप प्रधान सहित अन्य लोगों ने भीड़ को उकसाकर पुलिस बल पर लाठी, डंडा, टांगी और पत्थरों से हमला कर दिया।

हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान पुलिस का शासकीय वॉकी-टॉकी और मोबाइल फोन भी लूट लिया गया।

वाहन और संपत्ति को पहुंचाया नुकसान

उग्र भीड़ ने पुलिस दल को घेरकर लगातार पथराव किया और सड़क किनारे खड़े पुलिस वाहनों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों में भी तोड़फोड़ कर आग लगा दी। इसके अलावा प्लांट परिसर में भी नुकसान पहुंचाया गया।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस के अनुसार मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    Spread the love

    Spread the love घरेलू विवाद और शराब की लत बनी हत्या की वजह, पत्नी और चचेरा भाई गिरफ्तार कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सहसपुर लोहारा पुलिस ने महज 24…

    Read more

    बिलासपुर में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, धारदार हथियार से हमला; 5 घायल, घटना का वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love हेमूनगर में शराब के नशे में विवाद के बाद मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर भी जानलेवा हमला बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश