धमतरी में दो और लोगों ने की आत्महत्या, लगातार घटनाओं से बढ़ी चिंता

Spread the love

अर्जुनी और कुरूद थाना क्षेत्र में जहरीला पदार्थ सेवन कर जान देने का मामला, पुलिस जांच में जुटी

धमतरी। जिले में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। तीन दिन पहले एक ही दिन में तीन युवकों द्वारा फांसी लगाकर जान देने की घटनाओं के बाद अब दो और लोगों ने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली है। लगातार सामने आ रहे मामलों से जिले में चिंता का माहौल है।

खर्तूली गांव में किसान ने की आत्महत्या

पहला मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम खर्तूली का है। पुलिस के अनुसार, यहां रहने वाले दानीराम साहू ने अपने घर में कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि दानीराम खेती-किसानी से जुड़े थे।

सिंधौरी खुर्द में दूसरी घटना

दूसरी घटना कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम सिंधौरी खुर्द की है। यहां पूनेंद्र यादव ने भी कथित रूप से जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। दोनों घटनाओं में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

लगातार हो रही इन घटनाओं ने जिले में गंभीर चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा