उद्यानिकी महाविद्यालय के लिए भूमि सीमांकन पूरा, पुलिस सुरक्षा में शांतिपूर्ण प्रक्रिया संपन्न

Spread the love

सिलफिली में प्रस्तावित कॉलेज के लिए 100 एकड़ भूमि की जरूरत, शेष भूमि की तलाश जारी

सूरजपुर। भटगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिलफिली में प्रस्तावित उद्यानिकी महाविद्यालय के लिए गुरुवार को मदनपुर स्थित शासकीय भूमि का सीमांकन प्रशासन द्वारा पुलिस बल की कड़ी सुरक्षा के बीच कराया गया। संभावित विरोध की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी, हालांकि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और किसी प्रकार का विवाद सामने नहीं आया।

जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित उद्यानिकी महाविद्यालय के निर्माण के लिए कुल 100 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। शासन द्वारा अब तक मदनपुर क्षेत्र में 37 एकड़ और ग्राम करवा में 45 एकड़ भूमि का आवंटन किया जा चुका है, जिससे कुल 82 एकड़ भूमि उपलब्ध हो गई है।

प्रशासन के अनुसार, शेष 18 एकड़ भूमि के चिन्हांकन और उपलब्धता की प्रक्रिया अभी जारी है, ताकि परियोजना के लिए आवश्यक भूमि का पूरा प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि सीमांकन कार्य पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुआ तथा मौके पर किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनी।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा