Spread the love

क्रेन चालक की लापरवाही से सड़क हादसा, युवती गंभीर रूप से घायल

मुजगहन थाना क्षेत्र में मामला दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की

रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र में क्रेन चालक की कथित लापरवाही के कारण हुए सड़क हादसे में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने मुजगहन थाना में आवेदन देकर अज्ञात क्रेन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कमल विहार सेक्टर 8A, कौशल्या हाईट्स निवासी प्रशांत राउत, पिता स्व. कृष्णचंद राउत ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी बेटी प्रियंका राउत रोज की तरह 29 जून 2026 की सुबह अपने कार्यस्थल जा रही थी। इसी दौरान सुबह लगभग 9:30 से 10 बजे के बीच NH-30 पर कलर्स मॉल और पचपेड़ी नाका स्थित ILS अस्पताल के सामने एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर (क्रमांक CG04JB5527) को हटाने के लिए क्रेन मौके पर पहुंची थी।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि क्रेन चालक द्वारा बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के और लापरवाहीपूर्वक सड़क के बीचोंबीच काम किया जा रहा था। इसी दौरान क्रेन ने सड़क पर चल रही होंडा एक्टिवा (क्रमांक CG04LP6387) को टक्कर मार दी, जिससे वाहन चालक प्रियंका राउत गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे में युवती को शरीर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उसके दाहिने पैर की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है। घायल अवस्था में उसे तत्काल Ramakrishna Hospital में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    Spread the love

    Spread the love घरेलू विवाद और शराब की लत बनी हत्या की वजह, पत्नी और चचेरा भाई गिरफ्तार कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सहसपुर लोहारा पुलिस ने महज 24…

    Read more

    बिलासपुर में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, धारदार हथियार से हमला; 5 घायल, घटना का वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love हेमूनगर में शराब के नशे में विवाद के बाद मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर भी जानलेवा हमला बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश