जिला जेल का कलेक्टर और एसएसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण

Spread the love

सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायजा

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने शुक्रवार को जिला जेल रायगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की।

विभिन्न व्यवस्थाओं का किया गहन निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और एसएसपी ने बंदी बैरकों, जेल अस्पताल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, प्रिजन कॉलिंग सुविधा, बंदी मुलाकात कक्ष तथा पाकशाला का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने इन व्यवस्थाओं के संचालन और गुणवत्ता की जानकारी ली तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए।

स्वास्थ्य, भोजन और स्वच्छता पर विशेष जोर

अधिकारियों ने जेल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन का जायजा लिया। उन्होंने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

शासन की सुविधाएं समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचें

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं प्रत्येक बंदी तक समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से पहुंचनी चाहिए। उन्होंने जेल प्रशासन को बंदियों के अधिकारों और सुविधाओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर सहायक कलेक्टर गोकुल आर.के., एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन को सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा