स्थान: नई दिल्ली
15 दिन का अल्टीमेटम, सरकार ने दिखाई सख्ती
अगर आप Telegram पर मुफ्त में फिल्में या वेब सीरीज देखने के लिए पायरेटेड चैनलों का इस्तेमाल करते हैं, तो अब यह आसान नहीं रहेगा। केंद्र सरकार ने Telegram को 15 दिनों के भीतर प्लेटफॉर्म से पायरेटेड फिल्में, वेब सीरीज और अन्य कॉपीराइट कंटेंट हटाने का आदेश दिया है। साथ ही कहा है कि शिकायत आने का इंतजार किए बिना खुद कार्रवाई करनी होगी।
बार-बार नियम तोड़ने वालों पर भी होगी कार्रवाई
सरकार ने Telegram को अपने एंटी-पायरेसी सिस्टम को मजबूत करने, कॉपीराइट उल्लंघन करने वाले चैनलों और बार-बार नियम तोड़ने वाले अकाउंट्स पर सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है। 15 दिन के भीतर पूरी कार्रवाई की रिपोर्ट भी सरकार को सौंपनी होगी।
फिल्म और OTT इंडस्ट्री की शिकायत के बाद बड़ा फैसला
यह कार्रवाई फिल्म निर्माताओं और OTT प्लेटफॉर्म्स की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई है। सरकार का कहना है कि पायरेसी से फिल्म उद्योग और कंटेंट क्रिएटर्स को भारी आर्थिक नुकसान होता है, इसलिए अब प्लेटफॉर्म की जवाबदेही तय की जाएगी।














