“कृष्णा नगर स्कूल में प्रवेशोत्सव की धूम, तिलक लगाकर हुआ नए विद्यार्थियों का स्वागत”

Spread the love

भिलाई। संकुल केंद्र शासकीय हाईस्कूल कृष्णा नगर में शनिवार को संकुल स्तरीय एवं शाला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत कर उन्हें विद्यालय से जोड़ना तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना रहा।

तिलक, पुष्प और मिठाई से किया स्वागत

प्रवेशोत्सव के दौरान कक्षा पहली, छठवीं और नवमीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित कर और मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

गणवेश और पाठ्यपुस्तकों का हुआ वितरण

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। इसके साथ ही बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हर विद्यार्थी के लिए सहज और प्रेरणादायक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

जनप्रतिनिधि, शिक्षक और पालकों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में एसएमडीसी अध्यक्ष शंकर लाल देवांगन, एसएमसी अध्यक्ष मदन सेन, एसएमसी उपाध्यक्ष महावीर वर्मा, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, पालक, प्राचार्य डॉ. शिखा तिवारी, संकुल समन्वयक रामकुमार चंद्राकर, पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठक शुभ्रा भट्टाचार्जी, प्राथमिक प्रधान पाठक प्रशांत देशपांडे सहित व्याख्याता, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

उज्ज्वल भविष्य का लिया संकल्प

समारोह के अंत में अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्सव के रंग में रंगा रहा और नवप्रवेशी बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया।

  • Related Posts

    दुर्ग में नकली Gold Flake सिगरेट का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love इंदिरा मार्केट की SSD Traders में कार्रवाई, 18 हजार नकली सिगरेट समेत 2.07 लाख का सामान जब्त दुर्ग। शहर के इंदिरा मार्केट में Gold Flake Premium के…

    Read more

    दुर्ग पुलिस की क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण और नशे के खिलाफ कार्रवाई पर जोर

    Spread the love

    Spread the love एसएसपी विजय अग्रवाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश, लंबित मामलों और फरार आरोपियों की समीक्षा दुर्ग। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा