बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: किचन में चाय बना रही महिला की करंट लगने से मौत

Spread the love

टीन शेड छूते ही लगा जोरदार झटका, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदी कला में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां किचन में चाय बना रही एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

किचन के टीन शेड में दौड़ रहा था करंट

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 40 वर्षीय आशा देवी रजक के रूप में हुई है। रोज की तरह सोमवार सुबह वह अपने घर के किचन में चाय बनाने गई थीं।

इसी दौरान जैसे ही उन्होंने किचन के टीन शेड को छुआ, उसमें प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गईं। करंट का झटका इतना तेज था कि वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं।

परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना के बाद परिजनों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद आशा देवी को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में किचन के टीन शेड में करंट आने की बात सामने आई है। पुलिस हादसे के कारणों और बिजली व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा