रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा हादसा, ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट से तीन श्रमिकों की मौत

Spread the love

3-डी इनोवेशन फैक्ट्री में लांसिंग कार्य के दौरान हुआ हादसा, जांच शुरू; उत्पादन गतिविधियां रोकी गईं

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में हुए भीषण हादसे में तीन श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना ग्राम बेन्द्री के पास थाना उरला क्षेत्र स्थित मेसर्स 3-डी इनोवेशन कारखाने में हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कारखाने के फेरो एलॉयज डिवीजन में संचालित फर्नेस में लांसिंग कार्य के दौरान अचानक ऑक्सीजन सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में वहां काम कर रहे तीन श्रमिक अरुण पाण्डेय, लाल सिंह और कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल पर पहुंची औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम

दुर्घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए।

जांच के दौरान घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई। इसके साथ ही कारखाना प्रबंधन और वहां मौजूद श्रमिकों से प्रारंभिक पूछताछ कर दुर्घटना के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

हादसे के कारणों की जांच जारी

प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ। सुरक्षा मानकों में किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

फैक्ट्री की गतिविधियां रोकी गईं

प्रशासन ने दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए कारखाने में संचालित सभी विनिर्माण गतिविधियों को फिलहाल रोक दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

हादसे में तीन श्रमिकों की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन ने मृत श्रमिकों के परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है।

  • Related Posts

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the love दोनों क्षेत्रों में मलेरिया जांच अभियान के दौरान रिपोर्ट आई थी निगेटिव, सतर्कता बरतने की अपील रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में मलेरिया से संबंधित दो बच्चों…

    Read more

    रायपुर एयरपोर्ट पर दिखा भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर, विशाल विमान को देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    Spread the love

    Spread the love देश के सबसे शक्तिशाली सैन्य परिवहन विमानों में शामिल C-17 ने खींचा लोगों का ध्यान रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना का विशाल…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश