सड़क दुर्घटना के घायल भोजराम को पीएम राहत योजना से मिला कैशलेस इलाज, 24 घंटे में मिली मंजूरी

Spread the love

जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से सफल हुआ ऑपरेशन, बिना आर्थिक बोझ के मिला उपचार

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सड़क दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा, जिसे गोल्डन आवर कहा जाता है, घायल की जान बचाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी उद्देश्य से केंद्र सरकार की पीएम राहत (सड़क दुर्घटना पीड़ितों हेतु कैशलेस उपचार योजना) के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक सड़क हादसे के घायल को समय पर निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराया गया।

जानकारी के अनुसार, 2-3 जुलाई को सारंगढ़ तहसील के अमलीडीपा-कपिस्दा के पास भोजराम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए योजना के तहत आवश्यक प्रक्रिया शुरू की। महज 24 घंटे के भीतर उपचार की स्वीकृति मिल गई और 4 जुलाई को घायल का सफल ऑपरेशन किया गया।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में जिले में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिशा पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार वैष्णव तथा आयुष्मान भारत के जिला समन्वयक रोशन सचदेव ने समन्वय स्थापित कर उपचार संबंधी सभी औपचारिकताएं समयबद्ध तरीके से पूरी कराईं।

प्रशासन के अनुसार, इस समन्वित प्रयास के चलते घायल भोजराम को बिना किसी आर्थिक बोझ के कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए यह योजना प्रभावी रूप से लागू की जा रही है, ताकि गोल्डन आवर का अधिकतम लाभ मिल सके और गंभीर रूप से घायल लोगों की जान बचाई जा सके।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा