मुख्य नाले में एक्सपायरी खाद्य सामग्री फेंकना पड़ा भारी, प्रिया स्टोर पर 25 हजार का जुर्माना

Spread the love

स्वच्छता निरीक्षण के दौरान खुला मामला, नगर निगम ने कचरा फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

बिलासपुर। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए नगर निगम ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। राजेंद्र नगर क्षेत्र के मुख्य नाले में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री और अन्य कचरा फेंके जाने के मामले में नगर निगम ने प्रिया स्टोर पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे शहर की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान राजेंद्र नगर के मुख्य नाले में भारी मात्रा में कचरा और एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के पैकेट पड़े मिले। इससे न केवल नाले की जल निकासी प्रभावित हो रही थी, बल्कि आसपास गंदगी और दुर्गंध का वातावरण भी बन गया था।

जांच में सामने आया कि यह कचरा प्रिया स्टोर की ओर से फेंका गया था। इसके बाद नगर निगम ने संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों, नालों और सड़कों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

नगर निगम ने सभी व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का पालन करें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माने के साथ अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

  • Related Posts

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    Spread the love

    Spread the love घरेलू विवाद और शराब की लत बनी हत्या की वजह, पत्नी और चचेरा भाई गिरफ्तार कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सहसपुर लोहारा पुलिस ने महज 24…

    Read more

    बिलासपुर में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, धारदार हथियार से हमला; 5 घायल, घटना का वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love हेमूनगर में शराब के नशे में विवाद के बाद मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर भी जानलेवा हमला बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश