सिलतरा फैक्ट्री में गांजा, चरस, अफीम और नशीली सिरप का किया गया नष्टीकरण

Spread the love

एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों को पुलिस ने विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत किया नष्ट

रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के नॉर्थ जोन के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया गया। कार्रवाई न्यायालय के आदेश, शासन के दिशा-निर्देशों और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के निर्धारित नियमों के अनुसार की गई।

जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

मादक पदार्थों के नष्टीकरण की यह कार्रवाई सिलतरा स्थित जायसवाल NECO प्लांट में संपन्न हुई। इस दौरान जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के अधिकारियों की मौजूदगी में जब्त सामग्री को नष्ट किया गया।

कार्यवाही में पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त (उरला) पूर्णिमा लामा, उपायुक्त आबकारी रायपुर डॉ. प्रवीण वर्मा सहित संबंधित थाना प्रभारी मौजूद रहे।

गांजा, चरस, अफीम और नशीली सिरप का किया गया विनष्टीकरण

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नष्टीकरण की प्रक्रिया में विभिन्न मामलों में जब्त गांजा, चरस, अफीम और नशीली सिरप सहित अन्य प्रतिबंधित मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और नियमानुसार दस्तावेजीकरण भी किया गया।

नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने का संदेश

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त सामग्री का समय-समय पर नियमानुसार नष्टीकरण किया जाता है, ताकि इनका दोबारा दुरुपयोग न हो सके।

  • Related Posts

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    Spread the love

    Spread the love केवल वरिष्ठता के आधार पर उच्च पद का प्रभार मांगने का अधिकार नहीं, गरियाबंद DEO नियुक्ति मामला बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और विकासखंड शिक्षा…

    Read more

    दूसरी शादी से जन्मा बेटा भी अनुकंपा नियुक्ति का हकदार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the love दो दावेदार होने पर उम्र में बड़े बेटे को मिलेगी पहली प्राथमिकता बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा