‘शादी संस्था डॉट कॉम’ के नाम पर साइबर ठगी का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

फर्जी कॉल सेंटर से शादी कराने का झांसा देकर लाखों की ठगी, 41 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में शादी कराने का झांसा देकर लोगों से साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर थाना और नवाबाद थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी कॉल सेंटर संचालित करने वाले 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में 9 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल फोन, कंप्यूटर, महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंकिंग रिकॉर्ड, आभूषण और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है। जांच के दौरान सात बैंक खातों में लगभग 41 लाख रुपये के लेन-देन का पता चला, जिसके बाद संबंधित खातों की राशि तत्काल फ्रीज करा दी गई।

आलीशान मकान में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर

पुलिस के अनुसार, झांसी नगर की एक पॉश कॉलोनी में स्थित आलीशान मकान से ‘शादी संस्था डॉट कॉम’ के नाम पर फर्जी कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था। यहां से लोगों को शादी कराने का झांसा देकर उनसे पंजीकरण, प्रोफाइल और अन्य शुल्क के नाम पर ठगी की जाती थी।

प्रशिक्षु आईपीएस अरीबा नोमान के नेतृत्व तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में फर्जी कॉल सेंटरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इस गिरोह की जानकारी मिली। इसके बाद साइबर थाना और नवाबाद थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जेल चौराहा स्थित राय कॉलोनी में सुनील राय के मकान पर छापा मारकर कार्रवाई की।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से मिले अहम सुराग

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में कंप्यूटर सिस्टम, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से साइबर ठगी से जुड़े कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

  • Related Posts

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    Spread the love

    Spread the love घरेलू विवाद और शराब की लत बनी हत्या की वजह, पत्नी और चचेरा भाई गिरफ्तार कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सहसपुर लोहारा पुलिस ने महज 24…

    Read more

    बिलासपुर में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, धारदार हथियार से हमला; 5 घायल, घटना का वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love हेमूनगर में शराब के नशे में विवाद के बाद मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर भी जानलेवा हमला बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश