सार्वजनिक शांति भंग करने वाले दो युवकों पर पुलिस की कार्रवाई

Spread the love

खैरागढ़ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर कानून व्यवस्था बनाए रखने का दिया संदेश

खैरागढ़। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए खैरागढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले दो युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को थाना खैरागढ़ क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों द्वारा उपद्रव करने और सार्वजनिक शांति भंग किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना खैरागढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

जांच में सामने आया कि मनीष यादव (26 वर्ष), पिता अशोक यादव, निवासी बरेठपारा खैरागढ़ तथा गोकुल जंघेल (26 वर्ष), पिता देवदास जंघेल, निवासी ग्राम सलिहा, थाना खैरागढ़ सार्वजनिक शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों में शामिल थे।

पुलिस ने पहले दोनों युवकों को समझाइश देकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन उनके व्यवहार और दोबारा विवाद उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

खैरागढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने, सार्वजनिक शांति भंग करने या उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध या विवादास्पद गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा