छत्तीसगढ़ में 11 लाख से ज्यादा प्रधानमंत्री आवास पूरे, CM साय ने हितग्राहियों को सौंपी नए घर की चाबी

Spread the love

सरकार गठन के बाद आवास निर्माण में तेजी, एक साल में करीब 6 लाख घर पूरे करने का दावा; ‘मोर गांव–मोर पानी’ अभियान की उपलब्धियों का भी हुआ विमोचन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी उपलब्धि सामने आई है। राज्य सरकार के गठन के बाद प्रदेश में 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। इस उपलब्धि को लेकर रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 11 लाख आवास पूर्ण होने के प्रतीक स्वरूप 11 हितग्राहियों को उनके नए घर की चाबी सौंपकर सम्मानित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने “मोर गांव–मोर पानी” महाअभियान की उपलब्धियों पर आधारित कॉम्पेंडियम का विमोचन भी किया।

पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवासों के लिए लिया गया था निर्णय

राज्य सरकार के अनुसार, सरकार गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक में ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों के लिए राशि जारी करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद लगातार प्रयासों के चलते पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश में 11 लाख से अधिक आवासों का निर्माण पूरा किया गया है।

एक साल में करीब 6 लाख आवास पूरे करने का दावा

सरकार के मुताबिक, पिछले वित्तीय वर्ष में लगभग 6 लाख प्रधानमंत्री आवास पूरे किए गए, जो देश में एक वर्ष में सबसे अधिक आवास पूर्ण करने की उपलब्धि है। वहीं चालू वित्तीय वर्ष के शुरुआती 100 दिनों यानी 1 अप्रैल से 9 जुलाई तक ही 1 लाख 51 हजार आवासों का निर्माण पूरा किया जा चुका है।

रोजाना औसतन 1500 से अधिक घर हो रहे तैयार

राज्य सरकार ने बताया कि प्रदेश में आवास निर्माण की गति लगातार बढ़ी है। वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 1500 से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूरे किए जा रहे हैं। सरकार ने इसे ग्रामीण क्षेत्रों में आवास सुविधा मजबूत करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया है।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा