आरटीआई मामलों में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Spread the love

लोक सूचना अधिकारी पर जुर्माना लगाने से पहले अलग नोटिस और सुनवाई का अवसर देना अनिवार्य

बिलासपुर। सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, 2005 से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि किसी लोक सूचना अधिकारी (PIO) पर आरटीआई अधिनियम की धारा 20(1) के तहत जुर्माना लगाने से पहले राज्य सूचना आयोग को अलग से कारण बताओ नोटिस जारी करना होगा और संबंधित अधिकारी को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर देना अनिवार्य है।

जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की एकलपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि अपील की सुनवाई के लिए जारी नोटिस को अंतिम नोटिस मानते हुए सीधे जुर्माना लगाना कानून की प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है। दंडात्मक कार्रवाई से पहले प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन किया जाना आवश्यक है।

यह फैसला एक लोक सूचना अधिकारी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया। याचिकाकर्ता ने छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उन पर जुर्माना लगाया गया था और विभागीय कार्रवाई की भी सिफारिश की गई थी।

हाईकोर्ट ने अपने निर्णय में स्पष्ट किया कि किसी भी लोक सूचना अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने से पहले आयोग को अलग से नोटिस जारी कर यह बताना होगा कि उनके खिलाफ जुर्माना क्यों न लगाया जाए। साथ ही अधिकारी को अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का उचित अवसर भी देना होगा।

इस फैसले को आरटीआई मामलों में प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है, जिससे भविष्य में सूचना आयोगों द्वारा अपनाई जाने वाली प्रक्रिया पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

  • Related Posts

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    Spread the love

    Spread the love केवल वरिष्ठता के आधार पर उच्च पद का प्रभार मांगने का अधिकार नहीं, गरियाबंद DEO नियुक्ति मामला बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और विकासखंड शिक्षा…

    Read more

    दूसरी शादी से जन्मा बेटा भी अनुकंपा नियुक्ति का हकदार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the love दो दावेदार होने पर उम्र में बड़े बेटे को मिलेगी पहली प्राथमिकता बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा