होटल के सामने खड़ी स्कॉर्पियो का शीशा फोड़ा, घटना CCTV में कैद

Spread the love

सीएसईबी चौकी से महज 150 मीटर दूर वारदात, वायरल दावों की पुलिस ने नहीं की पुष्टि

कोरबा। शहर के सीएसईबी चौकी क्षेत्र स्थित गणेश इन होटल के सामने खड़ी एक स्कॉर्पियो वाहन का शीशा देर रात अज्ञात युवक ने पत्थर मारकर तोड़ दिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। वारदात स्थल सीएसईबी पुलिस चौकी से महज 150 मीटर की दूरी पर स्थित है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक वाहन के पास पहुंचकर पत्थर से शीशा तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों में आरोपी युवक की पहचान साहिल त्रिपाठी के रूप में की जा रही है और उसे एक राजनीतिक परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना और आरोपी के संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा