बिलासपुर में मछली चोरी विवाद ने लिया खूनी रूप, हमले में युवक की मौत

Spread the love

रतनपुर के नवागांव में आधा दर्जन लोगों पर हमला करने का आरोप, साथी ने भागकर बचाई जान

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव में मछली चोरी को लेकर चल रही पुरानी रंजिश ने शनिवार रात खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आरोप है कि करीब आधा दर्जन लोगों ने दो युवकों पर हमला कर दिया। इस हमले में कर्रा निवासी तीरिथ यादव की मौत हो गई, जबकि उसका साथी श्याम सिंह किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकला।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

रास्ते में घेरकर किया हमला

जानकारी के अनुसार, कर्रा निवासी तीरिथ यादव और श्याम सिंह खुंटाघाट बांध के पास चौकीदारी का काम करते थे। दोनों शनिवार रात रोजाना की तरह बाइक से कर्रा से खुंटाघाट की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान ग्राम नवागांव के पास कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शी श्याम सिंह के अनुसार, रात करीब 9 बजे जब दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी गोलू धीवर, अनीश धीवर सहित करीब आधा दर्जन लोग एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो जैसी गाड़ी से पहुंचे।

बाइक को टक्कर मारने के बाद मारपीट का आरोप

श्याम सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

हमले में तीरिथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं श्याम सिंह किसी तरह मौके से भाग निकला और अपनी जान बचाई। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा