दुर्ग में सनसनीखेज हत्या, गुंडा बदमाश लेखराम कोठारी की पीट-पीटकर हत्या

Spread the love

कुंदरापारा इलाके में देर रात वारदात, अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से किया हमला; पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग। जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के कुंदरापारा इलाके में रविवार देर रात सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। यहां थाने के गुंडा बदमाश बताए जा रहे लेखराम कोठारी की अज्ञात लोगों ने घेरकर बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है।

लाठी-डंडों से किया हमला, गंभीर चोटों से मौत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुंदरापारा क्षेत्र में कुछ लोगों ने लेखराम कोठारी को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों समेत अन्य हथियारों से उसकी जमकर पिटाई की।

हमले में लेखराम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपियों की तलाश जारी

घटना के बाद पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए टीम गठित कर उनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज था मृतक का नाम

बताया जा रहा है कि मृतक लेखराम कोठारी का नाम पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज था और वह थाने का गुंडा बदमाश था। अपुष्ट जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले उसके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई थी और वह जेल भी गया था। हाल ही में जेल से बाहर आने के बाद रविवार रात कुंदरापारा क्षेत्र में उस पर हमला हुआ।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा