मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने की मुलाकात, एवरेस्ट फतह पर मिली बधाई

Spread the love

मुख्यमंत्री ने कहा- अमिता ने तिरंगा फहराकर छत्तीसगढ़ और देश का गौरव बढ़ाया

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज जांजगीर-चांपा जिले की होनहार पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाली अमिता श्रीवास को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

साहस और संकल्प की सराहना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अमिता श्रीवास ने अपने साहस, अदम्य इच्छाशक्ति, अनुशासन और अटूट संकल्प के बल पर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर भारत का तिरंगा लहराया है। उन्होंने कहा कि अमिता की यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं अमिता

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमिता श्रीवास की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों का सामना करते हुए यह मुकाम हासिल किया है, जो उनकी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है।

इस अवसर पर विधायक गोमती साय भी उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा