चोरी के तिरपाल, डीजल और बैटरी के साथ 6 संदेही पकड़े गए, पुलिस ने किया सामान बरामद

Spread the love

लखनपुर पुलिस की कार्रवाई, 7 तिरपाल और 50 लीटर डीजल समेत बैटरी जब्त; सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

लखनपुर। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए छह संदेहियों से पूछताछ के बाद चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 नग तिरपाल, 50 लीटर डीजल और एक बैटरी जब्त की है। मामले में पुलिस ने इस्तगासा तैयार कर सभी को न्यायालय में पेश किया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को लखनपुर थाना पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त के लिए ग्राम पुहपुटरा, चिलबिल और कटकोना की ओर रवाना हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पुहपुटरा के कुछ लोगों ने चोरी का तिरपाल, डीजल और बैटरी छिपाकर रखी है।

सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ग्राम पुहपुटरा पहुंची और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ शुरू की।

छह लोगों से पूछताछ, चोरी का सामान बरामद

पूछताछ के दौरान पुलिस ने छह लोगों की पहचान की। इनमें अरविंद पैकरा (23), फेकू राम (40), जितेंद्र कुमार (24), सरजू रजक (24), बुधन राजवाड़े (25) और मनोज राजवाड़े (24) शामिल हैं। सभी ग्राम पुहपुटरा, थाना लखनपुर, जिला सरगुजा के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने संदेहियों के कब्जे से चोरी के 7 नग तिरपाल, 50 लीटर डीजल और एक नग बैटरी बरामद की।

वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए दिया नोटिस

बरामद सामान को लेकर पुलिस ने सभी संदेहियों को धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी कर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस्तगासा तैयार किया और सभी को न्यायालय में पेश किया।

पुलिस ने मामले में आगे की जांच जारी रखते हुए आरोपियों के खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा