बिलासपुर में फरार वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, 10 गिरफ्तार

Spread the love

सिटी कोतवाली पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 2 स्थायी और 8 गिरफ्तारी वारंटों का किया तामील

बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सिटी कोतवाली पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान के दौरान न्यायालय से जारी 10 वारंटों का तामील करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाया गया अभियान

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान 2 स्थायी वारंट और 8 गिरफ्तारी वारंट शामिल थे। पुलिस का उद्देश्य न्यायालयीन प्रक्रिया को प्रभावी बनाना और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को कानून के दायरे में लाना था।

संभावित ठिकानों पर दी गई दबिश

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत पुलिस टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में भेजकर फरार वारंटियों की जानकारी जुटाई गई। पुराने मामलों में न्यायालय से जारी वारंटों की समीक्षा करने के बाद पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा