कथित प्रमोशन और हवाला कारोबारियों से संबंधों को लेकर जांच एजेंसी के सवाल, रायपुर ED कार्यालय में पूछताछ जारी
रायपुर। राजधानी रायपुर से महादेव बेटिंग ऐप मामले में बड़ी खबर सामने आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मशहूर स्पोर्ट्स एंकर शेफाली बग्गा से पूछताछ शुरू की है। जांच एजेंसी की टीम उन्हें पूछताछ के लिए रायपुर लेकर आई, जहां रायपुर स्थित ED कार्यालय में उनसे सवाल-जवाब किए जा रहे हैं।

महादेव ऐप के कथित प्रमोशन को लेकर पूछताछ
जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, महादेव बेटिंग ऐप के कथित प्रमोशन में शेफाली बग्गा की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है। ED उनसे इस संबंध में सघन पूछताछ कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ऐप के प्रमोशन से उनका किस प्रकार का जुड़ाव था और इस संबंध में किन लोगों से संपर्क हुआ।

हवाला कारोबारियों से कथित संबंधों की भी जांच
इसके अलावा, ED की जांच में शेफाली बग्गा के कथित तौर पर हवाला कारोबारियों से संबंध और उनके बीच हुए वित्तीय लेनदेन भी जांच के दायरे में हैं। एजेंसी इस पूरे मामले में पैसों के लेनदेन और संभावित नेटवर्क को लेकर भी पूछताछ कर रही है।

फिलहाल ED कार्यालय में पूछताछ जारी है। जांच एजेंसी की पूछताछ पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई और अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।








