बिलासपुर में तालाब मालिक भाइयों ने करंट लगाकर मगरमच्छ को मारा, दोनों गिरफ्तार

Spread the love

मछलियों को खा जाता था मगरमच्छ, वन विभाग की जांच में सामने आई दोनों भाइयों की संलिप्तता

बिलासपुर। रतनपुर वन परिक्षेत्र के पचरा गांव में तालाब मालिक दो सगे भाइयों द्वारा मगरमच्छ को करंट लगाकर मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई तालाब में मछली पालन करते थे और मगरमच्छ मछलियों को खा जाता था। इसी वजह से उन्होंने कथित तौर पर मगरमच्छ को करंट लगाकर मार दिया। मगरमच्छ अनुसूची-1 का संरक्षित वन्यजीव है।

तालाब में मृत मिला था मगरमच्छ

घटना मंगलवार की बताई जा रही है। चांपी जलाशय के डूबान क्षेत्र के अंतर्गत पचरा गांव स्थित एक तालाब में मगरमच्छ मृत मिला था। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत मगरमच्छ को तालाब से बाहर निकाला।

पोस्टमार्टम में करंट से मौत की पुष्टि

मृत मगरमच्छ का पोस्टमार्टम कानन पेंडारी जू के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. पीके चंदन ने किया। जांच में सामने आया कि मगरमच्छ की मौत प्राकृतिक कारणों से नहीं हुई, बल्कि विद्युत करंट लगने के कारण हुई थी। इसके बाद वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपितों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के बाद दोनों भाइयों तक पहुंची वन विभाग की टीम

मुख्य वन संरक्षक मनोज पांडेय और वनमंडलाधिकारी नीरज के मार्गदर्शन में वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही स्थानीय लोगों और मुखबिरों से लगातार जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान तालाब मालिक दोनों सगे भाइयों की संलिप्तता सामने आई।

न्यायालय ने भेजा जेल

वन विभाग ने दोनों आरोपित भाइयों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वन विभाग ने मामले में आगे की जांच जारी रखी है।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा