बिलासपुर में जघन्य वारदात: लकवाग्रस्त पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, मां को मारने के इरादे से बहन के घर पहुंचा बेटा

Spread the love

नशे का आदी बताया जा रहा आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव (गिरजाबंद) में एक युवक ने अपने लकवाग्रस्त पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी अपनी मां को भी मारने के इरादे से बहन के घर पहुंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

लंबे समय से पैरालिसिस से पीड़ित थे पिता

मृतक की पहचान रिखी राम सूर्यवंशी (65 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से पैरालिसिस से पीड़ित थे और बिस्तर पर ही रहते थे। उनका बेटा शिवचरण सूर्यवंशी नशे का आदी बताया जा रहा है। आरोप है कि वह नशे की हालत में अक्सर अपने माता-पिता के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करता था।

मां को बेटी के घर भेज दिया था

पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात करीब 11 बजे आरोपी नशे की हालत में घर पहुंचा। बेटे के आक्रामक व्यवहार को देखते हुए रिखी राम ने अपनी पत्नी को पास में रहने वाली बेटी के घर भेज दिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी अपने माता-पिता के साथ मारपीट करता था।

पिता की हत्या के बाद मां को मारने पहुंचा

आरोप है कि आरोपी ने घर में मौजूद अपने लकवाग्रस्त पिता पर डंडे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी अपनी मां को मारने के इरादे से बहन के घर पहुंच गया। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

  • Related Posts

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    Spread the love

    Spread the love घरेलू विवाद और शराब की लत बनी हत्या की वजह, पत्नी और चचेरा भाई गिरफ्तार कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सहसपुर लोहारा पुलिस ने महज 24…

    Read more

    बिलासपुर में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, धारदार हथियार से हमला; 5 घायल, घटना का वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love हेमूनगर में शराब के नशे में विवाद के बाद मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर भी जानलेवा हमला बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश